वार्षिक योजना 1979-80
Loading...
Date
Authors
Journal Title
Journal ISSN
Volume Title
Publisher
Planning Commission
Abstract
1978-83 को पंचवर्षीय योजना की शुरुआत अच्छी हुई है। वर्ष 1978-79 में अर्थ-व्यवस्था का निष्पादन कुल मिलाकर संतोषजनक रहा। कीमतों में स्थिरता बनाए रखी गई, और जिस सकल आंतरिक उत्पादन में 1977-78 में 7.25 प्रतिशत वृद्धि हुई थी, उसमें 1978-79 में 4.46 प्रतिशत वृद्धि हुई। वर्ष 1978-79 में कम वृद्धि दर से यह तथ्य प्रकट हुआ कि कृषि में जोड़े गए मूल्य में जो पिछले वर्ष 10.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई चो, उससे 1978-79 में कम बुद्धि (3.1 प्रतिशत) दिखाई देनी आवश्यक थी। विनिर्माण उद्योग में वृद्धि 3.65 प्रतिशत से बढ़-कर 7.3 प्रतिशत हो गई और विद्युत् का उत्पादन 3.7 प्रतिशत से बढ़कर 8.5 प्रतिशत हो गया। व्यापक बाढ़ के कारण (जिससे कोयले के उत्पादन और रेलों के आने-जाने पर भी असर पड़ा) खाद्यान्नों में हुए नुकसान के बावजूद खाद्यान्नों का उत्पादन 1305 लाख टन के सबसे अधिक स्तर तक पहुंच गया। इस वर्ष सकल आंतरिक बचत में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है, जिसका अर्थ है सकल राष्ट्रीय उत्पादन से बचत का अनुपात 23.2 प्रतिशत । लगभग 8.2 प्रतिशत की कुल घरेलू बचत विशेष रूप से उत्साहजनक रही। यद्यपि वर्ष 1978-79 में योजना के सरकारी क्षेत्रक के निष्पादन के संबंध में सूचना अभी भी अधूरी है, तथापि यह अनुमान है कि 11,650 करोड़ रु० के योजनाबद्ध कुल परिव्यय में 400 करोड़ १० से कुछ कमी रही ।
Description
भारत सरकार योजना आयोग
Keywords
वार्षिक योजना 1979-80, पंचवर्षीय योजना, अर्थ-व्यवस्था, विनिर्माण उद्योग, सरकारी क्षेत्रक, प्राथमिकतापूर्ण क्षेत्र, रोजगार, सरकारी क्षेत्रक का योजना परिव्यय, योजना के लिए संसाधन आधार, विकास का शीर्ष, केन्द्रीय और केन्द्रीय प्रायोजित स्कीमें, 1979-80 में परिव्यय में वृद्धि मुख्यतः, कृषि और सम्बद्ध सेवाओं, सिचाई, बाढ़ नियंत्रण, विद्युत्, परिवहन और संचार, बड़े उद्योग, श्रनित्र तथा जल पूति, केन्द्र, राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों, अनुमोदित योजनना परिव्यय.
Citation
Planning Commission - 1979
